Loading...

मंडी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

PARUL • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिंदू संगठनों ने मंडी शहर में एक जागरूकता रैली निकाली और प्रवासियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रवासियों के पंजीकरण की मांग की और कहा कि बिना पंजीकरण के रहने वाले लोगों का विरोध किया जाएगा।

रैली में शामिल संतों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी लोगों के कारण यहां की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रवासियों को दुकानें न दें और उनके खिलाफ एकजुट हों।

प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों के हस्तांतरण का विरोध किया और कहा कि यह हिमाचल प्रदेश की जमीनों को लुटाने का काम है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों का हस्तांतरण नहीं होने दिया जाएगा।