मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत
HNN/ मंडी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा और मंडी सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भी टिकट दिया गया है।
वहीं, इस सूची से साफ हो गया है कि अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर रही हैं। कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी सूची के अनुसार कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी के साथ भाजपा ने प्रदेश की सभी चारों संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इससे पहले हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दिया जा चुका है।