Loading...

मंडी शहर के पड्डल में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम, 6 खेल कोर्ट प्रस्तावित

PARUL • 14 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी शहर में खेलों के लिए आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा, जिसमें 6 खेल कोर्ट होंगे। यह स्टेडियम पड्डल में बनाया जाएगा और इसके लिए जमीन का चयन किया जा चुका है। स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ़ इंडिया की टीम ने जगह का दौरा किया है और इसका प्रारूप बनाने के लिए दिशा निदेश दिए हैं।

इस इंडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंड बॉल और बैडमिंटन के कोर्ट होंगे, साथ ही पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि इस स्टेडियम को मेले के दौरान देवताओं के लिए खुला रखा जाएगा, जिसके लिए देवता समिति के साथ वार्ता हो चुकी है।

यह इंडोर स्टेडियम मंडी शहर में खेलों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक स्थान प्रदान करेगा, जिससे खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी।