Loading...

मंडी शहर में अवैध मस्जिद को तोड़ने के मामले में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

PARUL • 13 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में अवैध मस्जिद को तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज शहर के विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही इसे तोड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद हिन्दू संगठनों ने विरोध जताने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन को देखते हुए मंडी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।