मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए पांचवें दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं

By Ankita Published: 13 May 2024, 5:17 PM | Updated: 13 May 2024, 5:17 PM 1 min read

अब तक कुल 7 उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

HNN/ मंडी

मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार पांचवे दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी 2-मंडी संसदीय क्षेत्र अपूर्व देवगन ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक मंडी संसदीय क्षेत्र से कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

अपूर्व देवगन ने बताया कि मंगलवार 14 मई नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।