Loading...

मंडी संसदीय क्षेत्र से अब तक 7 नामांकन दाखिल

By Ankita Published: 10 May 2024, 8:48 PM | Updated: 10 May 2024, 8:48 PM 1 min read

आज 2 उम्मीदवारों ने भरा अपना नामांकन पत्र

HNN/मंडी

मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए 10 मई तक कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। आज नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी 2-मंडी संसदीय क्षेत्र, अपूर्व देवगन ने दी।

उन्होंने बताया कि आज नरेन्द्र कुमार, आयु 54 वर्ष, पुत्र आजाद सिंह, गांव व डाकघर टिक्कर, तहसील बल्ह, जिला मंडी ने राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी की ओर से नामांकन भरा।

इसके अलावा विनय कुमार, आयु 42 वर्ष, पुत्र धर्म चंद, गावं व डाकघर सिरडी, तहसील भरमौर, जिला चम्बा ने अखिल भारतीय परिवार पार्टी के रूप में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।