Loading...

मंडी संसदीय सीट से कंगना और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर ने हासिल की जीत

Ankita • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटों के नतीजे जारी कर दिए है। मंडी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर 5645 ने नोटा दबाया।

भाजपा की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा ने सेरी मंच पर रैली निकाली और अपनी जीत की खुशी में पटाखे फोड़, मिठाइयां बांटी। प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग 182357 वोटों से जीत गए। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है।