Loading...

मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने भरा नामांकन

Ankita • 14 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणाैत ने आज मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद कंगना रणाैत ने ऐतिहासिक सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

कंगना ने कहा कि मंडी से चुनाव लड़ने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे बॉलीवुड में भी बहुत सफलता मिली है। और मुझे उम्मीद है कि राजनीति के क्षेत्र में भी मुझे सफलता मिलेगी।

इस दाैरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भाजपा विधायक भी रैली में माैजूद हैं। वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले कंगना ने रोड शो किया।