Loading...

मंडी / सेब से लदा पिकअप वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, दो घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 12 Aug 2025 Edited 12 Aug Quick read

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में देर रात एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में सेब की पेटियां लदी थीं और सभी सवार मजदूर थे।

मंडी

राणा बाग के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप

सोमवार रात छतरी गांव के समीप राणा बाग में सेब की पेटियों से भरा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।