लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंत्री की हत्या मामले में नया खुलासा, गोली चलाने वाले अधिकारी की पत्नी…

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2023 at 10:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास की पत्नी जयंती से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित है। आरोपी की पत्नी का कहना है कि गोपाल दास का बीते सात-आठ वर्षों से मानसिक रोग का इलाज चल रहा है।

जयंती का यह भी कहना है कि उसे गोपाल दास और मंत्री के बीच किसी प्रकार की निजी दुश्मनी की जानकारी नहीं है। गोपाल दवाई ले रहा था और दवा लेने के बाद वह सामान्य व्यवहार करता है। उसने घटना से पहले रविवार को अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ।

बाईपोलर डिस्ऑर्डर से पीड़ित था गोपालदास
एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया, दास पहली बार आठ से दस साल पहले मेरे क्लीनिक पर आए थे। उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था और इसका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि वह नियमित रूप से दवाएं ले रहे थे या नहीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]