लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से की गई माँ नयनादेवी की पूजा-अर्चना, नवमी पर इतने श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

PRIYANKA THAKUR | 5 अक्तूबर 2022 at 10:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवमी पर मां की पूजा अर्चना की गई, कन्याओं को भोजन करवाया गया, पूजन की सभी रस्में अदा की गई। नवमी पर तकरीबन 5000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी और सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली।

इस बार नवरात्र पर नैना देवी में सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक मां के दर्शन किए। पुलिस जवानों द्वारा दिन-रात मंदिरों में मोर्चा संभाला गया। उधर, मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि न्यास को अब तक 1,06,88,743 रुपये नकदी, 1,44.200 ग्राम सोना, 14.582 किलो ग्राम चांदी और 130 ऑस्ट्रेलियन डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]