Loading...

मंदिर में जलाई ज्योति से घर में भड़की आग, पीड़ित को करीब 50 हजार का नुकसान

Ankita • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना मुख्यालय के समीप कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी में संजीव दत्ता के घर में भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दें यह आग मंदिर में जलाई ज्योति से भड़की थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर में जलाई ज्योति से अचानक ही आग भड़क गई। आग लगने की घटना के दौरान घर में कोई सदस्य नहीं था। परिवार के सदस्य सुबह ही अपने निजी काम के चलते घर से बाहर गए हुए थे।

आग लगने से बेडरूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में पूजा के लिए बनाया मंदिर भी पूरी तरह से जल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने कुठार खुर्द पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पा लिया था।