मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों रुपए का नुक्सान

By Ankita Published: 17 Jun 2023, 4:25 PM | Updated: 17 Jun 2023, 4:25 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की कलर पंचायत के तउनू गांव में एक मकान में भीषण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एक मकान में परिवार के चार सदस्य सो रहे थे। इस दौरान दो भाइयों सदा राम व सुखा के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने और परिवार वालो ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।

कुछ ही देर में पूरा मकान राख के ढेर में तब्दील हो गया। घटना के बाद पंचायत उपप्रधान दीप ठाकुर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।