Loading...

मक्का मदीना में भीषण गर्मी से 550 हज यात्रियों की मौत

PARUL • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

सऊदी अरब के मक्का मदीना में भीषण गर्मी के चलते इस साल फिर से सैंकड़ों हज यात्रियों ने अपनी जान गंवाई। हज के दौरान लगभग 550 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राजनयिकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दो अरब राजनयिकों ने बताया कि मृतकों में 323 लोग मिस्र के थे। जिनमें से ज्यादातर गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है।

एक राजनयिक ने इन सभी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है। वहीं एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है।