मच्छयाल-बल्ह-रोपड़ी सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
HNN/मंडी
मच्छयाल-बल्ह-रोपड़ी सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की हालत बेहद खराब है और विभागीय लापरवाही के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द मशीनरी और मजदूरों को नहीं भेजता है तो वह अपने धरने प्रदर्शन को और भी तेज करेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि सड़क को जल्द सुधारने के साथ पक्का करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।