Loading...

मझवाड़ क्षेत्र में 14 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित, सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 May 2025 • 1 Min Read

मंडी

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 मंडी ई. सुनील शर्मा ने जानकारी दी है कि 14 मई, 2025 को मझवाड़ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत अनुभाग मझवाड़ के अंतर्गत आने वाले दुदर, बड़ोग, निहलग, सायरी, रखून, पुखर, चंदेह, सरनधार, मुब, धुंआदेवी व आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कारण:
इस दौरान विभाग द्वारा उच्चतम आवेग लाइनों में लगी लकड़ी की कड़ियों को बदलने का कार्य किया जाएगा।

संभावित बदलाव:
यदि मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य अगले दिन संपन्न किया जाएगा।

जनता से अपील:
सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में विभाग से संपर्क करें।