मढेलू नाला सड़क पर संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By PRIYANKA THAKUR Published: 11 Jan 2023, 1:14 PM | Updated: 11 Jan 2023, 1:15 PM 1 min read

HNN / मंडी

जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जरोल के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लायक राम पुत्र जयवर्धन निवासी वल्यांडा ग्राम पंचायत सुनाह डाकघर लंबाथाच तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग जब जरोल बाजार के पास से गुजर रहे थे तो उनमे से एक की नज़र साथ लगते मढेलू
नाला सड़क पर पड़ी, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने अपने साथियो को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।