Loading...

मणिकर्ण घाटी के इन क्षेत्रों में दो दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के जरी इलाके में अगले दो दिन 29 और 30 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 132 केवी उच्चताप लाइन में आवश्यक कार्य को देखते हुए 33 केवी बरशैणी लाइन और 11 केवी बरशैणी फीडर के मरम्मत और रखरखाव के कारण 29 से 30 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ऐसे में घाटी के उचधार, टाहुक, कालगा, बरशैणी, तुलगा, पुलगा, शिल्ला, तोश सहित आसपास के इलाकों में प्रातः 9:00 से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इन गांवों के लोगों से बिजली बोर्ड का सहयोग करने की अपील की है।