Loading...

मणिकर्ण घाटी के पुलगा में रास्ता भटके तीन पर्यटक, रेस्क्यू टीम रवाना

Ankita • 12 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के पुलगा में तीन पर्यटक रास्ता भटक गए हैं। पुलिस टीम पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए रवाना हो गई है।

हालांकि रास्ता भटकने वाले सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस टीम पर्यटकों को वापिस लेकर अभी तक मणिकर्ण नहीं पहुंच पाई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों पर्यटक शनिवार शाम को बरशैणी के पुलगा की तरफ रास्ता भटक गए थे।

जिसके बाद इन तीनों पर्यटकों के रास्ता भटकने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए रवाना हुई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।