राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मणिपुर के से शुरू हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने थौबल जिले से हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की।
इस मौके पर शामिल होने के लिए दिल्ली से इंडिया की विशेष फ्लाइट से सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी समेत 70 के करीब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंफाल पहुंचे।
मणिपुर से शुरू होकर कांग्रेस की यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस दौरान राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे। प्रमुख जगहों पर वह पैदल मार्च भी करेंगे। बता दें ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों को कवर करेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





