Loading...

मतदाता जागरूकता के लिए सेल्फी प्वाइंट “मा भी पाणा वोट ” को किया लॉन्च

Ankita • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में स्वीप के माध्यम से एक सेल्फी पॉइंट” मा भी पाणा वोट ” लॉन्च किया तथा मतदाताओं को सेल्फी पॉइंट से जुड़ने का आव्हान किया।

इस बारे में बताते हुए एसडीएम गोहर ने 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आव्हान किया है।

उन्होंने स्वीप टीम को भी निर्देश दिए हैं कि स्वीप के माध्यम से चलाए जा रहे मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में इन सेल्फी प्वाइंट को भी जोड़ें। नाचन विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं जागरूक करें और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।