Loading...

मतदाता जागरूकता को आईटीआई जोगिंदर नगर में अयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

Ankita • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मतदाता जागरूकता को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप ) कार्यक्रम के तहत आईटीआई जोगिंदर नगर स्थित डोहग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इस गतिविधि का आयोजन आईटीआई परिसर में किया गया। जिसके माध्यम से जहाँ मतदाताओं को मतदान के महत्व बारे में जागरूक किया गया तो वहीं मतदान में अधिक से अधिक लोगों कि भागीदारी सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया गया।

इस बारे जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंदर नगर स्थित डोहग की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि इस रंगोली प्रतियोगिता में सस्थान के कुल छः ट्रेडों की प्रशिक्षु छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से एम्बरोइडेरी प्रथम, कोसमेटोलॉजी द्वितीय तथा कोपा ट्रेड तृतीय स्थान पर रहा।