Loading...

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन इतने मार्च को…..

Ankita 14 Mar 2023 Edited 14 Mar 1 min read

HNN/ मंडी

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायतद्ध एवं उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने बताया कि 7 मार्च, 2023 को जिला मंडी की जिन पंचायतों में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई हैं, निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में विशेष पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए पहली जनवरी, 2023 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार करने हेतु कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 13 मार्च को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 14 से 18 मार्च तक पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी के पास दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं। पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा 23 मार्च को दावे व आक्षेप का निपटारा किया जाएगा। 27 मार्च तक जिला निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख अपील की जा सकती है जिसका निपटारा 29 मार्च तक कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित पंचायतों के नागरिकों को सूचित किया है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूचियों में नाम सम्मिलित करने हो या कोई दावा या आक्षेप हो तो संबंधित विकास खंड के पुनर्निरीक्षण अधिकारी, संबंधित पंचायत के सचिव से सम्पर्क कर सकते हैं।