मतदान का समय पूरा, उसके बाद भी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी लाइनें
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक 65.92 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान जिला सिरमौर में 72.35 प्रतिशत हुआ। लेकिन कुछ विधानसभा क्षेत्रों में 5:00 बजे के बाद भी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइनें लगती नजर आई। कई पोलिंग बूथों पर कतारें अभी लगी हुई थी तो फाइनल आंकड़े अभी आना बाकी है।
वहीं एक जगह पोलिंग के दौरान एक महिला के बेहाश होने का समाचार है। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पूरे प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया और किसी भी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
हिमाचल की 13 विधानसभा क्षेत्रों में पांच बजे तक 70 फीसदी या उससे अधिक वोटिंग हुई है। सिरमौर जिला के शिलाई में सबसे अधिक 77, रेणुकाजी में 76.13 और पच्छाद में 76 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह से सिराज, सुंदरनगर में 74.74, मंडी में 72.90 प्रतिशत वोट पांच बजे तक डले हैं। कांगड़ा विस क्षेत्र में 71, चौपाल में 70.12, जुब्बल कोटखाई में 79, ठियोग में 71, कसौली में 7251, दून में 75.25 और सुजालपुर में 71 फीसदी मतदान हुआ है।