Loading...

मत्स्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को योजनाओं का लाभ अब डिजिटल पंजीकरण से मिलेगा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Jun 2025 • 1 Min Read

मंडी

मत्स्य पालकों, ठेकेदारों व विक्रेताओं से राष्ट्रीय मात्स्यिकी पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील

पंजीकरण से मिलेंगे ऋण, बीमा और उत्पादन प्रोत्साहन जैसे लाभ

डिजिटल पंजीकरण की प्रक्रिया और लाभ
मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने जानकारी दी है कि विभाग की ओर से मत्स्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीकरण करवाया जा रहा है। इस पोर्टल पर मछुआरे, मत्स्य कृषक, मछली ठेकेदार, मछली परचून विक्रेता, मत्स्य सहकारी सभाओं के सदस्य और इस क्षेत्र में कार्यरत मजदूर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।

पंजीकृत लोगों को योजनाओं का लाभ
नीतू सिंह ने बताया कि पंजीकरण करने वाले पात्र व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ घर बैठे ऑनलाइन मिलेगा। इनमें मत्स्य पालन के लिए ऋण सुविधा, ट्राउट रिसावेज बीमा योजना और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन शामिल हैं।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर नजदीकी मत्स्य अधिकारी कार्यालय या लोकमित्र केंद्र में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

सभी हितधारकों से अपील
उन्होंने मत्स्य क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीकरण करवाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उन्हें मिल सके।