Loading...

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कल लेंगे शपथ

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव कल बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। मोहन यादव 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव भी चुने गए थे।

वे भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य, मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2013, 2018 के बाद अब वे 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इसके नतीजे 30 नवंबर को जारी हुए थे। नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा के हिस्से में 163 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।