Loading...

मानसून की दस्तक के साथ ही भारी तबाही जगह-जगह भूस्खलन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Jun 2024 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने प्रवेश करते ही भारी तबाही मचाई है। पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है।

ताजा मामले में राजधानी के मल्याणा में जगह-जगह लैंडस्लाइड व मलबे की घटनाएं सामने आ रही है। शहर के मल्याणा, चमियाना, भट्ठाकुफर, मिनी कुफ्टाधार सहित अन्य स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। चमियाना में सड़क किनारे पार्क में तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं।

मिनी कुफ्ताधार का रास्ता मलबा आने से नाले में तब्दील हो गया। भट्टाकुफर में भूस्खलन से सड़क किनारे खड़ी एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शहर की ईदगाह कॉलोनी में भी नुकसान हुआ है। डंगा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। पगोग सड़क पर आए पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। जुन्गा रोड पर भी बारिश का पानी घरों में घुस गया। खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है।