HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की मनाली पुलिस ने चिट्टे सहित पंजाब के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों युवकों की पहचान लाभ सिंह (26 वर्ष) पुत्र चरणजीत सिंह निवासी जोहलन तहसील रायकोर्ट जिला लुधियाना (पंजाब) व राम सिंह (29 वर्ष) पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव व डाकघर निहालूवाल तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मनाली की टीम वोल्वो बस स्टैंड मनाली में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने 2 युवकों को वहां देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
लिहाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।

