Loading...

मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आने से दबा व्यक्ति, बचाव अभियान जारी

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मनाली

हिमाचल प्रदेश के मनाली के जगतसुख से सटे कालू नाले में भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान एक जेसीबी ऑपरेटर भी हिमस्खलन की चपेट आ गया। बता दें बर्फ में दबे व्यक्ति को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जगतसुख से सटे कालू नाले में हिमस्खलन हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति भी उसमें दब गया है। व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार, पुत्र देशराज, गांव मोरछ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।      

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश की अगुवाई में बचाव टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान जारी है। घटना की पुष्टि डीएसपी केडी शर्मा द्वारा की गई है।