मनाली में एक होमस्टे में ठहरे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे।
कुल्लू/मनाली
होमस्टे में अचानक बिगड़ी तबीयत
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आए थे और सिमसा स्थित एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। सोमवार दोपहर वे कमरे में आराम कर रहे थे। साथियों के अनुसार उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी और दवा भी ली थी।
बिस्तर से गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया
करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। साथियों ने देखा कि वे बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई। चिकित्सकों ने सीपीआर देने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होंगे कारण
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शव को शवगृह में रखवाया गया है और परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
परिवार ने दी जानकारी, शोक की लहर
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने पोते के निधन की पुष्टि की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जहां से वे मनाली पहुंचेंगे। झारखंड में उनके पैतृक गांव में भी शोक का माहौल है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
