Loading...

मनोज डोगरा को फिर सौंपी गई भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी के मीडिया प्रभारी की कमान

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खारियालता के उप गांव तलमेहड़ा निवासी मनोज डोगरा को फिर से भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी के मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है। डोगरा ने कहा कि उन्हें यह जो फिर से जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा , ईमानदारी और मेहनत से निभायेंगे।

अपनी नियुक्ति पर मनोज डोगरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती,हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं वर्तमान विधायक विक्रम ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी, महामंत्री चिंतपूर्णी मंडल कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री महेश मैहता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खटा, जिला भाजपा महामंत्री श्याम मिन्हास, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला उपाध्यक्ष बलराम बबलू,शम्भू गोस्वामी, बशीर खान, जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चिंतपूर्णी निखिल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता कुमारी व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस नवीन दायित्व की गरिमा बनाए रखने व सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डोगरा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का अग्रणी संगठन है। युवा मोर्चा का हमेशा यही प्रयास रहेगा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।