मरम्मत कार्य के चलते इस दिन तक बंद रहेगा नगरोटा-भाटी-भदरेड़ मार्ग….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत आने वाले नगरोटा-भाटी-भदरेड़ मार्ग 15 अक्तूबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। बता दें कि वाहनों की आवाजाही के लिए नगरोटा-मस्सल-रझूं मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।