Loading...

मरम्मत कार्य के चलते एक माह बंद रहेगा डोला-थिल्ल मार्ग

Ankita • 8 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

ज्वालामुखी उपमंडल के खुंडिया पीडब्ल्यूडी उपमंडल के अंतर्गत डोला थिल्ल रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 12 अगस्त से 12 सितम्बर, 2024 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए लगड़ू से घट्टा, घट्टा से टंबर चौक और कंडी थिल्ल टंबर मार्ग का उपयोग किया जाएगा। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।