Loading...

मलबे में दबे लोगों को बचाने गया दीप गिल लड़ रहा जिंदगी और मौत की लड़ाई

PARUL • 19 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के फागली क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आए लोगों को बचाने गया एक व्यक्ति खुद ही मलबे में दब गया और अब आईजीएमसी शिमला में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है। व्यक्ति की पहचान दीप गिल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दीप गिल अपनी जान को खतरे में डालकर भूस्खलन की चपेट में आए लोगों की जान बचाने के लिए गया था कि खुद ही मलबे की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दीप गिल को मलबे से बाहर निकाला।

बता दें कि हादसे में दीप गिल इतनी बुरी तरह जख्मीं हो गया था कि उसे तुरंत ही उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भिजवाया गया। लेकिन अस्पताल में दाखिल दीप गिल अभी भी जिंदगी और मौत लड़ाई लड़ रहा है।