लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मल्टी टास्क वर्करों के मूल दस्तावेजों की होगी जांच…

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा ने बताया कि नगरोटा बगवां उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले 13 राजकीय प्राथमिक पाठशाओं, 03 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं के लिए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून, 2022 को प्रातः 10 बजे खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, नगरोटा बगवां के कार्यालय में की जाएगा।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगणी, रा.प्रा.पा. बूसल, रा.प्रा.पा. खरट, रा.प्रा.पा. सुराणी, रा.प्रा.पा. बालूगलोआ, रा.प्रा.पा. घीण, रा.प्रा.पा. थाना, रा.प्रा.पा. बलवाणा, रा.प्रा.पा. रजियाणा-2, रा.प्रा.पा. अप्पर रजियाणा, रा.प्रा.पा. ठानपुरी, रा.प्रा.पा. रजियाणा-1, रा.प्रा.पा. गबला अन्दराड़ और राजकीय माध्यमिक पाठशाला जगणी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सदरपुर के लिए जिन उम्मीदवारों ने पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन किया है, उनके मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून, 2022 को खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, नगरोटा बगवां के कार्यालय में प्रातः 10 बजे की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त उपमण्डल शाहपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलोथर और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलवाणा के पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के मूल दस्तावेजों की जांच 25 जून, 2022 को प्रातः 10 बजे खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा के कार्यालय में की जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी दर्शाई गई तिथि को अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे सम्बन्धित कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]