Loading...

मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला की पेड़ से गिरकर मौत

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी में एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान 53 वर्षीय दशोदा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला घर के पास ही पेड़ पर चढ़कर चारा काट रही थी। इसी बीच अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह सीधा नीचे जा गिरी। जिसके चलते महिला की रीढ़ की हड्डी में काफी चोट लग गई।

इसके बाद परिजन महिला को सिविल अस्पताल अर्की ले आए। यहां भी जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने देर शाम उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।