Loading...

मशरूम कल्टीवेशन के लिए इस दिन से शुरू होगा प्रशिक्षण….

PARUL • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मशरूम कल्टीवेशन के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण 5 अक्तूबर से आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड व तीन फोटो पीएनबी आरसैटी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ खाने व रहने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को अपना कार्य आरंभ करने के लिए बैंक से ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कंप्यूटर एकाउंटिंग की टेªनिंग भी शुरू की जाएगी जिसके लिए इच्छु अभ्यर्थी इस टेªनिंग के लिए भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।