बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद इंडस्ट्री जगत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का किरदार निभा कर घर में मशहूर हुए एक्टर समीर खख्खर का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम साँस ली।
बता दें समीर खख्खर सांस की तकलीफ और अन्य समस्याएं से पीड़ित थे। बीते दिन उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका निधन हो गया। समीर खख्खर 90 के दशक की फिल्मों में जाना पहचाना नाम बन गए थे।
मगर, एक वक्त बाद उन्होंने अभिनय दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतना ही नहीं, वर्ष 1996 में ही उन्होंने देश छोड़ दिया और अमेरिका जाकर रहने लगे। समीर ने छोटे-छोटे किरदारों से की दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। एक समय के बाद एक्टर ने सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह दिया था और अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





