पटियाला की एक अदालत के आदेश के बाद गुरुवार को पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को साल 2003 में उनके खिलाफ दर्ज एक मानव तस्करी मामले में जेल भेज दिया गया है। बता दें, दलेर मेहंदी की ओर से अदालत में सजा के खिलाफ अपील दायर की गई थी, जिसे अदालत ने आज खारिज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी। उन्होंने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। जिसके बाद आज गुरुवार को अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें, दलेर मेहंदी देश के एक दिग्गज सिंगर है। उन्होंने अपना नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे दुनिया में बनाया है। पंजाबियों के लिए, तो दलेर मेहंदी किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है। हर भागड़े में दलेर मेहंदी के गाने बजते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





