HNN/ शिमला
मशोबरा शिक्षा ब्लाॅक के अधीन आने वाले स्कूलों के लिए आगामी 17 से 20 जून तक मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए काउंसलिंग की जाएगी। ब्लाॅक प्राारंभिक शिक्षा अधिकारी मशोबरा बसंती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मशोबरा ब्लाॅक के अधीन 46 प्राइमरी और मिडल स्कूलों में अंशकालिक मल्टी टास्क वर्कर रखे जाएंगे। एसडीएम ग्रामीण शिमला की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
बताया कि 17 व 18 जून को क्रमशः 15-15 स्कूलों और 20 जून को केवल 16 स्कूलों की कांउसलिंग की जाएगी। जिसमें 17 जून को जीसीपीएस मुडाघाट, कोटी, बलदेंया, भराला, गुम्मा-1, चमियाणा, कूफरी , मूलकोटी, जीपीएस कोगी, बगथाल, चरैन, टिक्कर, कथोग, पटगैहर, क्यार धाला और नीन प्राथमिक स्कूल के लिए मल्टी टास्क वर्कर की काउंसलिंग की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी प्रकार 18 जून को जीसीपीएस पीरन, डुब्लु, जुन्गा, जीपीएस भलावग, झंडी, ट्रहाई, नालटा, बडफरथाना, नोंहा, भरांडी, डूंगा गांव, ठूंड करोली, शलोठ, भड़ेच और क्याणा तथा 20 जून को जीपीएस बलोग, चिखर, देवठी, डाबरी, धारटी कंडा, जूग चलावग, घडेंच, लखोटी, जीएमएस ट्रहाई , डेरा दहाई, जटोली, लखोटी, शाटली, पैंदली, सौउनी और सौंथल स्कलों के लिए मल्टी टास्क वर्कर की काउंसलिंग की जाएगी। उन्होने सभी आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह उपरोक्त तिथि को प्रातः दस बजे ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मशोबरा के कार्यालय में कांउसलिंग के लिए पहुँच जाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





