मस्जिद निर्माण विवाद : जांच जारी, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

By PARUL September 25, 2024 1 min read

HNN/ऊना

ऊना में बसोली गांव में मस्जिद निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान ने धर्मशाला निर्माण के लिए जमीन दी थी, लेकिन बाद में मस्जिद का निर्माण किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि मस्जिद निर्माण का कार्य धीमी गति से किया गया, ताकि किसी का ध्यान इस ओर न जाए। उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि उत्तर प्रदेश का एक मौलवी भी वहां रहने लगा है।

जिला प्रशासन ने एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मामले की सभी तथ्यों के आधार पर जांच चल रही है।

Tags: