मस्जिद में अवैध निर्माण गिराया, मुस्लिम समुदाय करेगा मंथन
HNN/मंडी
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया है। आयुक्त कोर्ट के फैसले के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग मंगलवार को बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
मस्जिद को ताला लगाकर बाहर बेरिकेडिंग की गई है और मस्जिद की निगरानी के लिए सकोडी चौक पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए आवेदन करेंगे।
मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी के सदस्य इकबाल अली ने बताया कि आयुक्त कोर्ट के फैसले की कॉपी मंगलवार को मिलेगी। इसके बाद कमेटी आगे की रणनीति तैयार करेगी। मंडी में मस्जिद को लेकर उपजे विवाद के बाद इंदिरा मार्केट के पास सामान ढोने वाले आधे से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घर लौट गए हैं।