50 रुपये में सफर कर सैलानी उठा रहे कालका से शिमला ट्रेन के सफर का लुत्फ
HNN / शिमला
हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ सैलानी महज 50 रुपये में उठा सकेंगे। क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन से पहले आज से कालका और शिमला के बीच अनारक्षित हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। अनारक्षित श्रेणी की इस ट्रेन में प्रति यात्री महज 50 रुपये किराया लिया गया।
कालका से शिमला का बस किराया 170 रुपये है। 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहती है तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। बता दे कि इन दिनों कालका और शिमला के बीच रेल मोटरकार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं।
रेल मोटरकार (72451), शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455), कालका शिमला एक्सप्रेस (52453), कालका शिमला एक्सप्रेस (52459), कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों पैक चल रही हैं। जनवरी माह के पहले हफ्ते तक के लिए सभी गाड़ियां एडवांस बुक हैं।