Loading...

महाजन बाजार में बरामद हुआ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 31 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के महाजन बाजार में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ताराचंद पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पुरानी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने ताराचंद के शव को महाजन बाजार की गली में पड़ा देखा। जिसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एएसपी सागर चंद्र द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।