Loading...

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर महिला कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन

Ankita • 26 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा की अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो अन्याय हुआ है कांग्रेस उस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन से राहुल गांधी की आवाज लोगों के कानों तक न पहुंचे इसके लिए भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत लोकसभा से बाहर किया हैं।

उन्होंने कहा कि देश सबकुछ देख रहा है और भाजपा को इस फैंसले की कीमत आगामी लोकसभा चुनावों में हार के साथ चुकानी पड़ेगी। जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा देश मे स्वस्थ लोकतंत्र की परम्पराओं को कुचलने में लगी है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी की आवाज को नही दबाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानशाही के खिलाफ अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट किया हैं।

इस दौरान उनके साथ प्रभा वर्मा, पुष्पा शोभटा, विनीता वर्मा, वृंदा सिंह, सत्या वर्मा, हीरा दासी, कमलेश ठाकुर, लक्की राणा, कृष्णा, बबली, सुदेश, नेहा, कुसुम सहित कई अन्य नेत्रियों मौजूद थी।