Loading...

महामाया मंदिर के पास चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने महामाया मंदिर के पास से एक युवक को 1.71 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी बाड़ी सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने महामाया मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी भारत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।