महाराज राजेंद्र प्रकाश के नाम पर हो पार्क
नाहन शहर को बसाने वाले महाराज की याद जीवंत करने के लिए अंजूमन इस्लामिया ने उठाया बीड़ा
HNN/नाहन
सिरमौर रियासत के अंतिम ताजदार रहे महाराजा सिरमौर राजेंद्र प्रकाश की यादों को ताजा करने के लिए अंजूमन इस्लामिया ने पहल करते हुए लखदाता पीर के साथ लगते पार्क का नाम दिवंगत महाराजा के नाम से रखने की मांग की है। अंजूमन इस्लामिया के अध्यक्ष वॉबी अहमद ने जारी बयान में कहा है कि यह दुर्भाग्य है कि नाहन शहर को जिस अंतिम शासक की पीढ़ियों ने रचाया व बसाया है। उसी को उसी शहर में भुलाया जा रहा है।
अंजूमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने कहा है कि रियासतकालीन नाहन शहर प्रदेश का धरोहर शहर है। वहीं यहां के शासक रहे राजा महाराजाओं ने नाहन शहर को 1621 में बसाया। नाहन शहर के तालाब, ऐतिहासिक फाउंड्री, फिरोजा फैक्ट्री जैसे औद्योगिक इकाइयां महाराज सिरमौर की देन रही है। मगर वर्तमान दौर मैदान को बचाने वाले शासक को ही यहां की जनता ने भुला दिया है।
पदाधिकारी ने जिला प्रशासन व नगर निगम से मांग की है कि शहर के सार्वजनिक स्थल पर चलती ही महाराज सिरमौर की यादगार मूर्ति कोई स्थापना की जाए। वहीं लखदातार पीर के साथ लगते पार्क का नामकरण महाराज राजेंद्र प्रकाश के नाम से रखा जाए।