करीब 7 दशक तक ब्रिटेन पर राज करने वालीं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने गुरुवार को 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। महारानी का नाम दुनिया की महान शख्सियतों में शुमार था। उनके निधन के बाद दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। भारत के भी तमाम बड़े नेताओं ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेता शामिल हैं।
पीएम मोदी ने जताया शोक
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा, 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उसकी शादी में उपहार में दिया था। मैं उस इशारे को हमेशा संजो कर रखूंगा।
पुतिन ने दी श्रद्धांजलि
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, यूनाइटेड किंगडम के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं महामहिम के नाम से जुड़ी हुई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तीन बार भारत यात्रा पर आई थीं एलिजाबेथ द्वितीय
ब्रिटेन और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भारत से गहरा नाता रहा है। वे 70 साल के अपने महारानी काल में तीन बार भारत आई थीं। उनकी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और आईके गुजराल व समकालीन राष्ट्रपतियों डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानी जेल सिंह और केआर नारायणन से भी मुलाकातें हुई।
निधन के 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार
महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले, उनके ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा, जहां रानी तीन दिनों के लिए राज्य में लेटी रहेंगी। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। वही, एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





