देश की राजधानी दिल्ली के महरोली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की आंच अभी ठंडी नहीं हुई है कि अब ठीक इसी तरह की एक वारदात मुंबई में घटित हुई है, यहां पालघर के तुलिंज इलाके में लिव-इन में रह रहे युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश पलंग के अंदर छिपा दी। जब फ्लैट में अंदर कमरे से लाश की दुर्गंध आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नालासोपरा के विजयनगर इलाके के एक फ्लैट से मेघा शाह (37) का शव बरामद किया। वहीं पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश के नागदा में एक ट्रेन से पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि युवक और उसकी प्रेमिका के बीच काफी झगड़े होते थे।
वही आपसी विवाद के बाद गुस्से में आरोपी ने युवतीकी हत्या कर दी और उसकी लाश अपने कमरे के बेड बॉक्स में छिपा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस थाना तुलिंज के निरीक्षक ने बताया कि पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





