महाविद्यालय ऊना में आज से दाखिला शुरू, इस दिन से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं…
HNN/ऊना
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 2024-25 के नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया 3 जून से आरंभ होने जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक आनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म को भरकर जरूरी शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय लेकर कला स्नातक (बीए), वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) तथा विज्ञान स्नातक (बीएससी) मेडिकल और नॉन-मेडिकल के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से 19 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी छह जून से 15 जुलाई तक रोल-आन आधार पर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।